Falafel Hummus with Pita Bread
Learn how to make the ultimate Middle Eastern combo – crispy falafel, creamy hummus, and soft pita bread – all from scratch! This healthy, vegan, and protein-packed recipe is perfect for lunch, dinner, or meal prep. A full Mediterranean plate that tastes just like authentic street food.
#bhavanaskitchencorner #recipe #food #falafel #hummus #pitabread #falafelrecipe #cookathome #gujaratifood #kitchentips #viral
@bhavanaskitchencorner
Falafel recipe
Hummus recipe
Falafel hummus pita
Vegan Mediterranean food
Healthy street food
Middle Eastern food
Homemade falafel
Pita bread recipe
Plant-based meals
Vegetarian wrap
इस प्लेटर को देख के मुझे तो कैफे वाली फील आ रही है। आपको कैसा लग रहा है? आपकी राय मुझे दीजिएगा। तो आज हम बनाएंगे पीटा ब्रेड बिना यीस्ट के घर पे ही। साथ ही में हम बनाएंगे हमस डीप और बनाएंगे फलाफल एकदम क्रिस्पी और टेस्टी। तो चलिए बनाना शुरू करते हैं। तो सबसे पहले मैंने यहां पर दो कप काबुली चनों को 10 से 12 घंटों के लिए भिगो के रख दिया था। तो दो कप चना फूल के डबल हो जाएंगे। चार कप जितना हो जाते हैं। तो इसमें से एक कप चना हम ले लेंगे साइड पे और इसे हमें बॉईल करने के लिए रखना है और इससे हम हमस बनाएंगे। तो एक कप चना हम कुकर में ले लेंगे और पर्याप्त पानी ऐड करेंगे और पांच से छह सिटी आने तक हमें चनों को पका लेना है। तो चनों को हमें एकदम सॉफ्ट कर लेना है। तब तक हम पीटा ब्रेड के लिए आटा लगा लेंगे। तो मैंने यहां पे एक कप गेहूं का आटा लिया है और एक कप मैदा लिया है। तो आप सिर्फ गेहूं के आटे से और सिर्फ मैदे से भी बना सकते हैं। टेस्ट के अकॉर्डिंग नमक ऐड कर देंगे। आधी चम्मच बेकिंग पाउडर ऐड कर देंगे। दो से तीन टेबलस्पून ऑयल ऐड करेंगे। तो ऑयल ऐड करने से पीटा ब्रेड एकदम सॉफ्ट बनेंगे। और दो से तीन चम्मच जितना दही ऐड करेंगे। और पीटा ब्रेड को हम घर पर तवे पर एकदम आसानी से बिना ओवन के बना सकते हैं। और इन सभी चीजों को हम अच्छे से मिक्स कर लेंगे। अब हमें इसमें पानी ऐड करना है। थोड़ा-थोड़ा पानी ऐड करेंगे और इसका आटा लगाएंगे। तो हमें इसका रोटी जैसा आटा लगाना है। सॉफ्ट आटा लगाएंगे। और इतना आटा लगाने में मुझे आधे कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगा है। तो आटा लग के तैयार है। तो मैंने एकदम सॉफ्ट आटा लगा दिया है। जैसा कि आप देख सकते हैं। अब इसके ऊपर एक चम्मच ऑयल डाल देंगे और आटे को अच्छे से मसल लेंगे। आटा अब लग गया है तो हमें इसे 15 से 20 मिनट के लिए रेस्ट देना है। आप जल्दी आटा लगाओगे ज्यादा टाइम के लिए रेस्ट देंगे तो भी अच्छा ही बनेगा। अब मैंने यहां पर 1/4 कप जितने सफेद तिल ले लिए हैं और तिल को हमें भून लेना है। तो तिल को भूनने में टाइम नहीं लगता है। एक से 2 मिनट में तिल भून जाएंगे। तो तिल अच्छे से फूल गए हैं। अब गैस की फ्लेम ऑफ कर देंगे। चनों को भी देख लेंगे। तो चने अच्छे से पक गए हैं। इस तरह से दबा के देख लेना है। एकदम सॉफ्ट हो गए हैं। तो चनों का पानी निकाल देना है। तो चनों को हम ले लेंगे मिक्सी जार में। अब हमने जो तिल भून के रखे हैं वो ऐड कर देंगे। तो इसमें ताहिनी पेस्ट आती है। आपको अगर मिलती है तो आप ऐड कर सकते हैं। तिल और ऑयल ऑलिव ऑयल को साथ में पीस के उसकी पेस्ट बनाते हैं। वही ताहिनी पेस्ट होती है। तो अब इसमें हम ऐड कर देंगे नमक। काली मिर्च का पाउडर चार से पांच कली लहसुन की। नींबू का रस। आधे नींबू का रस ऐड करेंगे। और चार से पांच टेबलस्पून जितना ऑलिव ऑयल ऐड करेंगे। और अब हमें एकदम स्मूथ पेस्ट बनानी है। इसमें पानी ऐड नहीं करना है। तो यहां पर मुझे ऑलिव ऑयल कम लग रहा है। तो मैं दो टेबलस्पून जितना और ऐड करूंगी। और इसे अच्छे से पीस लेंगे। तो आप देख सकते हैं अच्छे से पीस गया है। और हमस आपको कितना थिक और कितना पतला रखना है उस हिसाब से आप ऑइल ऐड कर सकते हैं। तो हमस को मैं इस तरह से बाउल में निकाल लूंगी। और चम्मच घुमा के इस तरह से शेप दे देंगे। और इसके ऊपर अब हम ऐड करेंगे एक से दो चम्मच जितना ऑलिव ऑयल, थोड़ी सी लाल मिर्ची का पाउडर। आप चाहे तो चिल्ली फ्लेक्स भी ऐड कर सकते हैं। और छोटा सा धनिया पत्ती। तो दिख रहा है ना एकदम कैफे जैसा। तो हमस बनके तैयार है। अब हम फलाफल बनाएंगे। तो बाकी के चनों का पानी भी निकाल लेंगे और मिक्सी जार में ऐड कर देंगे। अब हम इसमें ऐड कर देंगे धनिया। चार से पांच हरी मिर्चियां। 8 से 10 कली लहसुन ऐड कर देंगे और एक प्याज को इस तरह से टुकड़ों में काट के ले लेना है और बिना पानी डाले ही हमें इसका दरदरा पेस्ट बनाना है। तो आप देख सकते हैं मैंने इसे इस तरह से दरदरा पीस लिया है। तो हमें इसे एक बाउल में ट्रांसफर करना है। अब टेस्ट के अकॉर्डिंग नमक ऐड कर देंगे। दो चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर ऐड कर देंगे। आधी चम्मच काली मिर्च का पाउडर और दो टेबलस्पून जितना सफेद तिल ऐड कर देंगे। अब हम इसमें ऐड करेंगे आधी चम्मच बेकिंग सोडा और तीन से चार टेबलस्पून जितना बेसन ऐड करेंगे। तो बेसन फलाफल को बाइंडिंग देगा और 1/4 टीस्पून जितनी हल्दी पाउडर ऐड कर देंगे। अभी सभी चीजों को हमें बहुत अच्छे से मिक्स कर लेना है। आपको अगर मिक्सर ज्यादा गीला लगे तो आप एक टेबलस्पून जितना बेसन और भी ऐड कर सकते हैं। पर इतना परफेक्ट आ जाएगा। तो आप देख सकते हैं कि मैंने पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लिया है। तो हमें इस तरह से टिक्की की तरह फलाफल का शेप दे देना है। और इसी तरह से हम सभी फलाफल बना लेंगे। तो आप देख सकते हैं फलाफल मैंने बना लिए हैं और एक तरफ मैंने ऑइल को भी गम करने के लिए रख दिया था। तो ऑल अब गम हो गया है। तो हमें अब फलाफल को फ्राई करना है। तो एक साथ जितने आते हैं उतने ऐड कर देंगे। और फलाफल को हमें क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लेना है। आपको आज की रेसिपी कैसी लगती है वह मुझे कमेंट करके जरूर बताना। और वीडियो अगर पसंद आए तो वीडियो को लाइक करके शेयर कर देना और चैनल को सब्सक्राइब भी कर देना। और अगर आप Facebook यूजर हैं तो पेज को फॉलो कर देना। तो आप देख सकते हैं फलाफल फ्राई हो गए हैं। लग रहे हैं ना एकदम क्रिस्पी। और इसी तरह से मैंने सारे फलाफल को फ्राई कर दिया है। तो तैयार है हमारे एकदम क्रिस्पी फलाफल। और अब हम आटा भी देख लेंगे। तो आटे को हमें एक बार अच्छे से मिक्स कर लेना है। तो आटे को आप आधे घंटे या फिर एक घंटे पहले भी लगा के रख सकते हैं। तो अब हम इसमें से पीटा ब्रेड बना लेंगे। तो आज मैंने जो मेजरमेंट से ये रेसिपी बनाई है, इसे पांच से छह लोग आराम से खा सकते हैं। तो, हमें इसे बेल लेना है। तो, हमें पीटा ब्रेड को ओवल शेप में बेलना है। जैसे कि हम भटूरा बनाते हैं ना, उसी तरह से और पीटा ब्रेड को थोड़ा मोटा ही बेलेंगे तभी इसकी परत खुलेगी। तो बेल के तैयार है। अब हम इसे तवे में सेक लेंगे। तो दोनों तरफ पलटा के इस तरह से हमें दबा के सेकना है। और पीटा ब्रेड अच्छे से फूलना चाहिए। तभी इसकी पॉकेट बनेगी। और अगर आपका ब्रेड तवे पर नहीं फूलता है तो आप रोटी के जैसे गैस पर भी फुला सकते हैं। तो इस तरह से पीटा ब्रेड मैंने बना ली है और इसे हमें बीच में से इस तरह से काट लेना है। तो देख सकते हैं आप पीटा ब्रेड बनके तैयार है। और ये अच्छे से खुल भी रही है। और इसी तरह से मैंने सारे पीटा ब्रेड बना लिए हैं। अब हम सलाड तैयार करेंगे। तो ककड़ी, टमाटर और प्याज को मैंने इस तरह से काट लिया है। और इसके ऊपर हम ऐड कर देंगे टेस्ट के अकॉर्डिंग नमक, काली मिर्च का पाउडर और नींबू का रस ऐड कर देंगे। और आप चाहे तो सलाद को छोटे टुकड़ों में भी काट सकते हैं। तो मसालों को हमें सलाद के साथ अच्छे से मिक्स कर लेना है। और अब हम असेंबल करेंगे। तो इस तरह से पीटा ब्रेड ले लेनी है और हमें इसमें एक टेबलस्पून जितना हमस लगा लेना है। तो दोनों तरफ हमें अच्छे से हमस को लगा लेना है। या फिर आपको जितना पसंद है कम ज्यादा आप लगा सकते हैं अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग। और अब हमें इसमें सलाद रखना है। और अगर आपके पास लेटस है तो आप एक पत्ता लेटस का भी इसमें रख सकते हैं। और लेटस नहीं है तो आप पत्ता गोभी भी ला सकते हैं। पर अभी मसून चल रहा है तो मैंने पत्ता गोभी नहीं रखा है। और अब हम इसमें फलाफल ऐड करेंगे। तो आपको जितना पसंद हो एक भी रख सकते हैं। मैंने यहां पे दो अरेंज किए हैं। और ब्रेड की दूसरी तरफ भी हम सलाड रख लेंगे। और आपको पीटा ब्रेड नहीं बनानी है तो आप सिर्फ फलाफल भी हमस के साथ बना सकते हैं। पर पीटा ब्रेड बनाएंगे तो यह डिनर में भी चल जाएगा। तो बनके तैयार है हमारा एकदम टेस्टी फलाफल हमस पिटा पॉकेट। तो लग रहा है ना एकदम कैफे स्टाइल। देख के ही खाने का मन कर रहा है। तो हम इसे प्लेट में अरेंज करेंगे। तो अभी मैंने दो बनाए हैं। साथ ही में हम सर्व करेंगे हमस। और इस तरफ हम रख देंगे एकदम गरमागरम और क्रिस्पी फलाफल। तो यह तैयार है हमारी कैफे और रेस्टोरेंट वाली प्लेट। तो आप फला फल को हमस के साथ भी खा सकते हैं या फिर इस तरह से पीटा ब्रेड का कॉम्बो भी बना सकते हैं और इसे बनाना भी बहुत आसान है। कोई तामझाम नहीं और घर की चीजों से ही बन जाता है। और हमने जो फलाफल हमस पिटा ब्रेड पॉकेट बनाया है उसमें आप चाहे तो मेयोनीज़ भी डाल सकते हैं और बच्चों को अगर पसंद है तो केचप भी ऐड कर सकते हैं। तो आप देख सकते हैं हमारा फलाफल भी कितना अच्छा बना है। अब हम तो इसे एंजॉय करेंगे। तो आप जाइए जल्दी बनाइए और घर में सबको बना के खिलाइए। तो फिर मिलेंगे ऐसे ही किसी आसान और टेस्टी रेसिपी के साथ।
2 Comments
Great recipe, thank you for sharing!
Wow, hummus at home.
Yummy😊