Harira Recipe.

Ingredients :-

Turmeric powder 1 tsp
Cumin seeds 1 tsp
Ginger 1 inch
Almond 10 piece
Kaju 10 piece
Walnut 5 piece
Kismis 1 tbsp
Poppy seeds 1 tbsp
Pista 12 piece
Makhana 1 ktori
Ghee 1 tbsp
Ajwain 1/2 tsp

Thanks for watching ❤️❤️
Please 🙏 like 👍 subscribe and share ❣️❣️

हेलो फ्रेंड, मेरे चैनल पर आप सभी लोगों का स्वागत है। आज हम बनाएंगे बहुत ही ज्यादा पौष्टिक और लाभकारी हरीरा जो नई मां के लिए बहुत ही जरूरी होता है। बच्चे के जन्म के बाद नई मॉम को इसे पिलाना चाहिए। चाहे बच्चा सिज़ेरियन हो या फिर नॉर्मल। शुरू के 10 दिन के अंदर आप इसे थोड़ा-थोड़ा सुबह शाम मॉम को दें। इसे बनाना बहुत ही आसान है। चलिए तो हम इसे बनाना शुरू करते हैं। तो यहां पर मैंने सारे ड्राई फ्रूट को ले लिया है। जितना हरीरा आपको बनाना हो उसी हिसाब से ड्राई फ्रूट लें। एक छोटी कटोरी से मैंने मखाना लिया है। एक बड़ा चम्मच पोस्ता दाना और एक बड़ा चम्मच किशमिश लिया है मैंने। पांच पीस का जू लिया है मैंने। और दो पीस छुआारा। और मैंने अखरोट लिया है पांच पीस, 10 पीस काजू और 10 पीस बादाम लिया है मैंने। 101 पीस पिस्ता भी लिया है। इन सभी चीजों को बड़े से प्याले में डाल दें। इसे हमें चार घंटे के लिए फूलने के लिए रखना है। छुआरे और खजूर का मैंने बीज निकाल दिया है। सभी चीजों को बड़े से बर्तन में डाल दें। इसी में मखाना भी मिला लें। किशमिश और पोस्ता दाना को भी हम इसमें डाल देंगे। थोड़ा सा आप इसमें सूखा हुआ नारियल भी मिलाएं। मेरे पास अभी नहीं था इसलिए मैंने नहीं मिलाया है। अब इसमें आधा कप पानी डाल दें। थोड़ा चला लें इसे। इसे कवर करके हम चार घंटे के लिए ऐसे ही रहने देते हैं। सभी चीज अच्छे से फूल जाएगी। एक छोटा टुकड़ा अदरक का लिया है मैंने। वैसे आपके पास अगर सोंठ का पाउडर हो तो वही मिलाएं। सोंठ पाउडर, हल्दी पाउडर और जीरा पाउडर को पानी में घोलकर मिला सकती हैं। एक चमची जीरा मिला लें। और एक चमची हल्दी पाउडर भी इसमें डाल दें। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे बारीक पीस लें। ड्राई फ्रूट को रखे हुए 4 घंटे हो चुके हैं। मखाना अच्छे से फूल गया है। सभी चीजों को जार में डाल दें। थोड़ा सा और इसमें पानी डाल दें। अब इसे आप बारीक पीस लें। कढ़ाई में एक चम्मच भर के घी डाल दें। घी में आधी चमची अजवाइन मिला लें। अजवाइन को थोड़ा चटकने दें। थोड़ा चला लें इसे। हल्दी, अदरक और जीरा जो मैंने पीसा था, इसे कढ़ाई में डाल दें। चला लें इसे। जार में थोड़ा पानी डालकर इसे भी मिला लें। जब इसमें उबाल आ जाए तो फ्लेम को लो कर लें। लो फ्लेम पर इसे चारप मिनट तक भुने। हल्दी को अच्छे से भुन जाना चाहिए। नहीं तो कच्चा कच्चा सा स्वाद आएगा। यह नहीं कि फ्लेम को तेज कर दें और जल्दी से इसका पानी सुखा लें। इसकी धीमी-धीमी आंच पर अच्छे से भुनाई करें। तो देखिए यहां पर मसाले हमारे अच्छे से भुन चुके हैं। अब इसमें पिसे हुए ड्राई फ्रूट के मिश्रण को मिला लें। जार में पानी डालकर इसे भी मिला लें। चला लें इसे। इस समय फ्लेम को मीडियम कर लें। और इसे बराबर से चलाएं। एक कप पानी मिला लें। अब फ्लेम को आप हाई कर सकती हैं। लेकिन इसे आपको बराबर से चलाते रहना है। उबाल आने के बाद इसे हमें पांच छ मिनट तक पकाना है। आधा कप पानी हम और मिला लेंगे। हाई फ्लेम पर इसमें उबाल आने दें। देखिए अब इसमें उबाल आ चुका है। तो अब आप फ्लेम को मीडियम कर लें और इसे मीडियम फ्लेम पर पांच छ मिनट तक पकने दें। लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर पर आप इसे चलाते रहें। इसमें काजू मिला रहने की वजह से यह कढ़ाई के तले से लगने भी लगता है। देखिए इसे मैंने 5 मिनट पका लिया है। यह पहले से थोड़ा गाढ़ा भी हो गया है। इसे हमें बहुत ज्यादा सुखाना नहीं है। हरीरा पतला ही रहता है। न्यू मॉम को गुड़ की बनी हुई चीजें ज्यादा देनी चाहिए। मैं यहां पे गुड़ का पाउडर इसमें मिला रही हूं। दो बड़ा चम्मच गुड़ का पाउडर मिला लें। अगर आपके पास गुड़ हो तो उसे ही तोड़कर मिला लें या फिर चीनी में भी आप बना सकती हैं। आप अपने टेस्ट के हिसाब से भूरा या गुड़ मिलाएं। भूरा मिलाने के बाद दो मिनट और इसे पका लें। देखिए इसी तरह का हमें इसे पतला रखना है। वैसे यह ठंडा हो जाने के बाद थोड़ा सा और गाढ़ा हो जाता है। अब फ्लेम को ऑफ कर दें। आप इस हरीरा को न्यू मॉम को छोटी कटोरी से एक कटोरी सुबहशाम दे सकती हैं। इस हरीरा को अगर घर के सभी लोगों को खाना हो तो ठंड के दिनों में इसे बनाकर खाएं। वीडियो अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर करें। मेरे चैनल को अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया है तो प्लीज सब्सक्राइब कर लें। Facebook पर देख रहे हैं तो फॉलो कर लें। ओके बाय।

Write A Comment