Harira Recipe | Kamar dard Badan dard ke liye Remedy | Powder Full Remedy | New Moms Harira Recipe
अस्सलाम वालेकुम। आज हम बनाएंगे हरीरा ड्राई फ्रूट्स। यह तैयार होता है। इसे अक्सर हम जब डिलीवरी के बाद इसे खाया जाता है। बदन की दर्द और हमें एक एनर्जी मिलती है। तो हमारे घर में सर्दियों में बारिश के वक्त यह कम से कम दोती से तीन मर्तबा जरूर एक महीन में बनाते हैं। बहुत ही मजेदार लगता है और सभी इसे एंजॉय करते हैं। चलिए रेसिपी को स्टार्ट करते हैं। बिस्मिल्लाह रहमान रहीम। उसके लिए हमने यहां पर ड्राई फ्रूट्स लिया है। यहां पर मैंने खोपरा लिया है। सूखा खोपरा इस तरह का और हम यहां पर लिए हैं सोंठ और यहां पर हमने गोंद लिया है। काजू, बादाम, चारौली, खसखस, जीरा सारा हमने ले लिया है। इसमें मैंने यहां पर आप अपने हिसाब से और ड्राई फ्रूट्स जैसे छुआारा है और और भी चीजें आप ले सकते हो। और ज्यादातर डिलीवरी के वक्त हम इसमें डालते हैं मंग्रेला वह मैंने ऐड नहीं किया क्योंकि हमें खुद खाना है। बच्चों को देना है। इसलिए सोंठ को सबसे पहले हम कूट लेंगे अच्छी तरह से ताकि यह थोड़ा सा बारीक हो जाए। पीसने में आसानी हो जाए। अब इसमें इसी तरह हम सूखा नारियल को भी तोड़ लेंगे ताकि जार में आसानी से यह पीस जाए। तो यहां पर देखिए हमने खोपड़ी को और सोंठ को अच्छे से कूट के रख लिया। अब सारे मसालों को हम जार में डालकर इसे बारीक सा बारीक सा पीस लेना है। तो यहां पर बिस्मिल्लाह रहमान रहीम। हमने तीन चम्मच घी डाल दिया टोप में। देसी घी का इस्तेमाल करेंगे। इससे अच्छा फ्लेवर आता है और ताकत भी मिलेगी। अब इसमें हमने डालना है तीन छोटी इलायची। इसे थोड़ा सा हमने खुशबू आने तक का भून लेना है। अब इसमें जो मसाले हमने पीस कर रखा था सारे ड्राई फ्रूट्स को वो सारा हम इसमें शामिल करेंगे। देखिए बिल्कुल बारीक सा चिकनाई वाला हमें पीसना है। और अच्छे से हमने जार को पानी में खिंगालकर वो भी पानी इसमें शामिल किया। आधा चम्मच हल्दी पाउडर शामिल किया है। हल्दी के भी बहुत ही ज्यादा फवायद हैं। इसे जरूर डालिएगा। तो यह अच्छे से भूनेंगे जब तक कि हमारा यह जो जो हमने पीस के डाला है ड्राई फ्रूट्स अच्छे से भून जाए। अब यह बहुत ही अच्छे से हमने इसे भून लिया है। अब हम इसमें शामिल करेंगे शक्कर। शक्कर जितना आपको डालना हो आप अपनी पसंद के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हो। तो यहां पर मैं शक्कर का इस्तेमाल कर रही हूं 3/4 कप और अच्छी तरह से शक्कर को भी इसमें डालकर भून लेना है ताकि बिल्कुल अच्छे से हमारे ड्राई फ्रूट्स में शक्कर मिल जाए और मेल्ट हो जाए। तो यह देखिए थोड़ा सा हमने डाला था। बाकी हम साइड में कर लेते हैं। अब इसमें हमने दूध शामिल करना है। दूध यहां पे आधा लीटर से पौना लीटर के करीब हम इसमें मिला लेंगे। और दूध मैंने पहले पका लिया था। पका हुआ दूध है और इसे अच्छी तरह से मिक्स करना है जब तक कि इसमें एक उबाल ना आ जाए। तो यह देखिए अच्छे से हमारा यह हरीरा तैयार है। बिल्कुल ड्राई फ्रूट्स दूध बिल्कुल मिक्स हो चुका है। अब इसे हमने कुक कर लेना है। तो यह देखिए अच्छी तरह से हमारे हरीरा में उबाल आ चुका है। बहुत ही बेहतरीन सा हमारे यह हरीरा तैयार है। इसे हमने बंद कर देना है। और जो पेन दर्द होता है बदन में और हमारे जोड़ों में जो भी तकलीफ होती है आप अपने बड़ों को दें, बच्चों को दें, खुद भी खाएं। बहुत ही फायदेमंद है। आप इसे कभी भी जब सर्दी आपको लगे उसमें आप इसे खाइए। बहुत ही गर्माहट हमें मिलेगी और हमारे अंदर एक एनर्जी देगी। तो चूल्हा हमने बंद कर दिया। इसे ठंडा कर फौरन से हमने गरमगरम एंजॉय करना है। और उसके लिए बिल्कुल बारीक-बारीक रोटी बनाएं। जितना हो सके उसे बारीक बनाएं। इसमें हल्का सा आटे में नमक जरूर डालिएगा। और इसकी बिल्कुल बारीक पीसेस करके इसमें डालकर खाएं। बहुत मजे का लगता है और बहुत ही हर किसी को पसंद आएगा। तो उम्मीद करती हूं मेरी यह रेसिपी आपको पसंद आई होगी। पसंद आए तो प्लीज वीडियो को लाइक कीजिए, शेयर कीजिए। फिर मिलते हैं इंशाल्लाह नई रेसिपी के साथ। थैंक्स फॉर वाचिंग। अल्लाह हाफिज।
Dining and Cooking