हेलो फ्रेंड्स! आज मैं चिकन फ्राइड राइस रेसिपी बनाना शिखाउंगी। यह बहुत ही आसान रेसिपी है। वीडियो को पूरा देखे और लाइक करना न भूले।
Chicken Fried Rice Recipe | Street Style Chicken Fried Rice | Chicken Rice Kaise Banaye
हैलो दोस्तों , आप सभी का मेरे युटुब चैनल Suhana Ki Rasoi, में स्वागत है,
इस चैनल में मैं आपको हमेशा आपके लिए एक नई रेसिपी के साथ आऊंगी
मेरी हमेशा से यही कोशिश रहेगी कि मैं आप लोगों को अच्छी अच्छी रेसिपी दिखाऊं
आप लोगों का प्यार और सपोर्ट मेरे लिए बहुत ही जरूरी है इसलिए विडियो को लाइक करे और मेरे चैनल को सब्सक्राइब करे
बहुत बहुत धन्यवाद 🙏 Suhana Ki Rasoi
https://www.youtube.com/channel/UCMCeU02pdBbj0Yi0bOP5TQg
##ChickenFriedRiceRecipe #RamzanRecipe #chikenrecipe
Lets Connect!
Facebook: https://www.facebook.com/suhanakirasoi/
Instagram: https://www.instagram.com/suhanakirasoi/
Twitter: https://twitter.com/
फ्रेंड्स, वेलकम टू सुहाना की रसोई। आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं जायकेदार और चटपटा चिकन फ्राई राइस की रेसिपी। आज मैं आपको इस वीडियो में सब कुछ बताऊंगी कि आप चिकन फ्राइड राइस किस तरह से खिलाखिला और जायकेदार बना सकते हैं। वह भी बहुत ही कम टाइम पर। तो बहुत ही आसान रेसिपी है। तो वीडियो को आप पूरा देखें। अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो आप चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। चिकन फ्राई राइस बनाने के लिए 250 ग्र. मैंने चिकन लिया जिसे धोकर अच्छे से साफ कर लिया। इसमें पानी बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इसमें आधी टीस्पून नमक, आधी टीस्पून से कम हल्दी पाउडर, एक टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, आधी टीस्पून धनिया पाउडर, आधी टीस्पून जीरे का पाउडर, आधी टीस्पून गरम मसाला पाउडर ऐड करेंगे। एक टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट भी ऐड कर देंगे। और तीन टेबलस्पून भरकर इसमें कॉर्न फ्लोर ऐड कर देंगे। एक नींबू का रस निचोड़ देंगे। तो चिकन काफी अच्छे से चटपटा और स्पाइसी बनेगा। सारे मसाले को चिकन में अच्छे से मिक्स कर लेना है। चिकन फ्राई राइस बनाने के लिए बोनलेस चिकन का यूज करना है और पीस छोटी-छोटी सी लेना है। सारे मसाले अच्छे से मिक्स कर देंगे। चिकन को अच्छे से मसालों में मेरिनेट होने के लिए आधा घंटे के लिए रख देंगे। चिकन को रखे हुए आधा घंटा हो चुके। अब इसे फ्राई कर लेंगे। तो एक कढ़ाई में तेल को अच्छे से गर्म कर लेंगे। गर्म तेल में चिकन को अच्छे से फ्राई कर लेना है। गैस की फ्लेम आपको यहां हाई बिल्कुल नहीं करना है। पहले तेल को अच्छे से गर्म कर लें और मीडियम फ्लेम पर चिकन की पीस को फ्राई करेंगे। चिकन की पीस को तेल में ऐड करने के बाद तुरंत नहीं पलटना है। दो-ती मिनट फ्राई करने के बाद इसे अच्छे से चलाएंगे और धीमी आंच पर इसे तब तक फ्राई कर लेंगे जब तक चिकन अच्छे से पक ना जाए। तो यह देखिए इसे फ्राई होते हुए 10 मिनट हो चुके। 10 मिनट में यह काफी अच्छे से क्रिस्पी हो चुका है। तो, यह छोटी-छोटी सी पीस हैं। इन्हें फ्राई होने में बहुत ही कम टाइम लगता है। 10 मिनट में काफी अच्छे से क्रिस्पी हो जाएंगी और यह फ्राई भी हो चुकी हैं। तो, इन्हें हम एक प्लेट में निकाल लेंगे। तो, इसी तरह से सारा चिकन फ्राई कर लेंगे। इसके बाद चिकन फ्राई राइस बनाने के लिए बड़ी कढ़ाई ले ली है मैंने इसमें और दो टेबलस्पून भरकर देसी घी ऐड कर दिया है। आप इसकी जगह तेल भी ले सकते हैं। 20 से 22 यह लहसुन की कलियां हैं। जिसे छोटे-छोटे से टुकड़ों में कट कर लिया। इसे 30 सेकंड फ्राई करेंगे। इसके बाद इसमें दो मीडियम साइज की प्याज इस तरह स्लाइस में कट करके ऐड करेंगे और इसे भी 1 मिनट के लिए फ्राई कर लेंगे। फ्रेंड्स, अगर आपको यह वीडियो पसंद आ रहा हो, तो आप चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लें और वीडियो को लाइक एंड शेयर करना मत भूलें। प्याज फ्राई होने के बाद इसमें कटी हुई सब्जियां ऐड करेंगे। तो, यह दो मीडियम साइज के गाजर है, जिसे छोटे टुकड़ों में कट कर लिया है। एक बड़ी शिमला मिर्च को इस तरह से छोटे टुकड़ों में कट करके ऐड करेंगे। 100 ग्राम यह पत्ता गोभी है। इसे भी बारीक कट करके ऐड कर देंगे और सारी सब्जियों को अच्छे से मिक्स कर देंगे। चिकन फ्राई राइस बनाने के लिए यह जो सब्जियां ऐड करी इससे बहुत ही ज्यादा अच्छा टेस्ट आएगा। अब इसमें एक टीस्पून नमक ऐड करेंगे और एक टीस्पून लाल मिर्च पाउडर ऐड करेंगे। आधी टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ऐड करेंगे। आधी टीस्पून जीरे का पाउडर ऐड करेंगे और आधी टीस्पून गरम मसाला पाउडर ऐड करेंगे। आधी टीस्पून से कम ब्लैक पेपर पाउडर ऐड कर देंगे। यह जो सारे मसाले मैंने आपको चिकन फ्राई राइस बनाने के लिए बताए हैं। बहुत ही ज्यादा अच्छा और चटपटा टेस्ट आएगा। तो सारे मसालों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे ढककर 5 मिनट पकाएंगे मीडियम फ्लेम पर। तो यह देखिए सारी सब्जियां अच्छे से सॉफ्ट हो चुकी हैं। इसमें खुशबू भी बहुत ही ज्यादा अच्छी आ रही है। तो इस तरह से सब्जियों को अच्छे से सॉफ्ट होने तक पका लेंगे। इसके बाद इसमें दो अंडे इस तरह से तोड़कर ऐड कर देंगे। और साथ ही आधी टीस्पून घी या तेल जो भी पसंद हो आप इसमें ऐड कर सकते हैं। अंडा ऐड करने के बाद इसे भी अच्छे से चलाकर मिक्स कर देंगे। बहुत ही आसानी से झटपट बनने वाला टेस्टी चिकन फ्राइड राइस की रेसिपी मैं आपको दे रही हूं। चिकन फ्राइड राइस को मैं बासमती राइस से बना रही हूं। जिसे मैंने अच्छे से बॉईल करके तैयार कर लिया। यह 500 ग्र है। 1 टीस्पून सोया सॉस ऐड करने के बाद फ्राई किया हुआ सारा चिकन ऐड कर देंगे। और इसे भी अच्छे से मिक्स कर देंगे। गैस की फ्लेम आपको स्लो रखनी है। स्लो आंच पर इसे अच्छे से मिक्स कर देना है। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें कटा हुआ थोड़ा फ्रेश हरा धनिया ऐड करेंगे और इसे भी अच्छे से मिक्स कर देंगे। बहुत ही कम टाइम पर चटपटा और टेस्टी चिकन फ्राइड राइस मैंने आपको यह बनाकर दिखाया है। बहुत ही आसान रेसिपी और यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है। किसी को भी आप यह चिकन फ्राइड राइस बनाकर खिलाएंगे। सभी आपके चिकन फ्राइड राइस की बहुत ही ज्यादा तारीफ करेंगे। तो फ्रेंड्स, आप भी इसे एक बार जरूर बनाएं। बहुत ही ज्यादा टेस्टी और चटपटा यह बनकर तैयार हुआ है। वह भी बहुत ही कम टाइम पर। तो, आप भी इसे बनाएं और बनाकर एंजॉय करें। पर मेरे कमेंट बॉक्स में बताना बिल्कुल मत भूलें कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो आप मेरे चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को लाइक एंड शेयर करना मत भूलें।
1 Comment
Wow supet👌❤️💛53.8+1💓💢💯💢new friend hon🧑🤝🧑👍🧑🤝🧑saty connected ☎️ retrun gift plz🙏🙏👍👍👍✔️✔️✔️