Like share & subscribe to our channel and share your valuable comments

आज हम बनाएंगे मिडिल ईस्टर्न डिश फलाफल जो कि वहां का एक बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड है। इसे बनाने के लिए हमने सफेद चनों को ओवरनाइट सोक किया था। यह वही चने हैं जिसे हम अपनी करीज में इस्तेमाल करते हैं सब्जी में। और साथ में हरा धनिया लिया है। लहसुन के कुछ क्लोव्स हैं। नमक और लाल मिर्च। आपको पेपरिका मिले तो आप पेपरिका लें। और हरे धनिए की जगह अगर आपको पार्सल अवेलेबल हो तो आप जरूर इस्तेमाल करें। एक प्याज, काली मिर्च और ड्राई रोस्ट किया हुआ हमारा जीरा। ये ग्राइंडिंग जार में डाल के इनको पीसते हैं। इसके लिए हमें इसे थोड़ा ग्रेवी ही रखना है। हमें इसकी बिल्कुल पेस्ट नहीं बनानी। इसमें हम अपना हरा धनिया डालेंगे और प्याज। इनको हमें चला के मिलाकर अच्छी तरह से पीस लेना है। हमने अपने चिक पीस को धनिए, गार्लिक और एक हरी मिर्च के साथ पीस लिया है। देखिए इसका टेक्सचर बिल्कुल ग्रेनी होना चाहिए। इसको बिल्कुल भी हमें पेस्ट नहीं बनाना है। अगर आपको यह लगे कि मिक्सचर थोड़ा आपका गीला है तो आप उसमें बाइंडिंग के लिए ब्रेड क्रम डाल सकते हैं। बेसन डाल सकते हैं और थोड़ी सूजी भी ऐड कर सकते हैं। अगर आप ब्रेड क्रम का इस्तेमाल कर रहे हैं और या फिर अगर आप सूजी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर आप इसको 10 मिनट के लिए रखेंगे ताकि यह अपना सारा मॉइस्चर अब्सॉर्ब कर ले। अगर आपने बेसन का यूज किया है तो आप उसी टाइम बना सकते हैं। मैं इसमें दो चम्मच बेसन और एक चम्मच सूजी भी ऐड करूंगी क्रंच के लिए। अब इसमें हम नमक ऐड करेंगे अकॉर्डिंग टू टेस्ट। थोड़ी सी लाल मिर्च ऐड करेंगे। अगर आपके पास पेपरिका हो तो आप पेपरिका का इस्तेमाल करें। और दो पिंच के करीब मीठा सोडा ऐड करेंगे। यह ऑप्शनल है। आप चाहे तो ना यूज करें। काली मिर्च पाउडर और क्यूमिन सीड्स जिसे मैंने ड्राई रोस्ट कर लिया है। अब हम इसको अच्छी तरह से इसको मिक्स करेंगे। और इससे इसकी बाइंडिंग भी बहुत अच्छी आएगी। अब हम मिक्सचर में आधे नींबू का जूस ऐड करेंगे। और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे। हमारे मिक्सचर ने सूजी को और बेसन को बहुत ही अच्छी तरह से अब्सॉर्ब कर लिया है। चलिए अब इसके बॉल बनाते हैं। फलाफल मिडिल ईस्ट का एक बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड है और बहुत ही हेल्दी है। चलिए इसी तरीके से हम सारे बॉल्स रेडी कर लेंगे। हमारे सभी बॉल्स बनकर तैयार हैं। चलिए इन्हें अब फ्राई करते हैं। आप चाहें तो इसे डीप फ्राई भी कर सकते हैं। पर मैं इसके लिए अपर पैन का इस्तेमाल करूंगी। इसी की कैविटीज में हल्का-हल्का ऑयल ब्रश करेंगे। ताकि हमें फलाफल में एक अच्छा क्रस्ट मिल सके। एक-एक करके हम अपने बॉल्स प्लेस कर देंगे। और एक-एक कोट हम इसके ऊपर भी लगाते जाएंगे। जब तक साइडों से हमें गोल्डन ब्राउन कलर ना नजर आए तब तक हम फलाफल को फ्लिप नहीं करेंगे। इसकी वजह से फलाफल हमारा बिखर भी सकता है। इस टाइम पे हम अपने गैस की फ्लेम बहुत कम कर दी है। अगर आप फ्लेम को ज्यादा रखेंगे तो यह अंदर से कच्चे रह जाएंगे और ऊपर से जल जाएंगे। फलाफल में बहुत ही अच्छा कलर आ गया है। अब मैं अपने चूल्हे की आंच को बंद कर देती हूं। अगर आपको मेरी रेसिपीज अच्छी लगती हैं तो मेरे चैनल को सब्सक्राइब करें, लाइक, शेयर और कमेंट करें। चलिए अब हम अपने फलाफल को निकाल लेते हैं और अगले प्रोसेस की तरफ बढ़ते हैं और इसे असेंबल करते हैं। फलाफल के लिए हम एक ड्रेसिंग तैयार करेंगे जिसके लिए मैंने दही लिया है और उसे अच्छी तरह से बीट कर लिया है। इसमें हम एक चम्मच शहद का ऐड करेंगे। आप अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग कम या ज्यादा कर सकते हैं। थोड़ा सा नमक, काली मिर्च ऐड करेंगे और इसे अच्छी तरह से मिला लेंगे। यह एक बहुत सिंपल सी ड्रेसिंग है। आप चाहे तो इसमें आप ऑलिव ऑयल भी ऐड कर सकते हैं। थोड़ा घर का पनीर, चीज कुछ भी ऐड कर सकते हैं। मैंने इसे बिल्कुल सिंपल सा रखा है। थोड़ी सी अगर आपके पास पेपरिका हो पेप्रीिका नहीं तो आप रेड चिल्ली पाउडर भी ऐड कर सकते हैं। थोड़ा सा लेमन जूस एकद ड्रॉप हमारी ड्रेसिंग बन गई है। चलिए इसे अरेंज करते हैं। फलाफल सर्व करने के लिए मैंने एक बाउल सैलेड का लिया है। जिसमें मैंने टोमेटोज़, अनियन, कैरेट और कुक् लिया है। आप अपने पसंद की कोई भी वेजिटेबल ऐड कर सकते हैं। इसमें अब हम फलाफल ऐड करेंगे। इसे आप कंप्लीट मील की तरह भी सर्व कर सकते हैं। और साथ में इसमें हम ड्रेसिंग पोर करेंगे। टेस्ट के अकॉर्डिंग आप इसमें पीनट्स भी ऐड कर सकते हैं। हमारे फलाफल सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

5 Comments