रसगुल्ले बनाने का इसे आसान तरीका अपने पहले कभी नहीं देखा होगा | Rasgulla Recipe | spongy Rasgulla
My second Channel Link – https://youtube.com/@sonikitchenrecipes
========================================
More Related Videos
1. Cake recipe – https://youtu.be/Vo0J6W8XVFs
2. Halwai style milk cake – https://youtu.be/ojDS1Cyu0pc
3. Suji milk cake recipe – https://youtu.be/-qRtI8w8J0U
4. Halwai Style Gulab jamun – https://youtu.be/w2gblFJ06hM
5. Halwai style Rasgulla – https://youtu.be/DtZ8P_7H5s8
6. Bengoli Mithai – https://youtu.be/R-Pm0foe6TI
7. Mitichur Laddu Recipe – https://youtu.be/DmiTSuOn1oM
8. Maide se boondi Banaye – https://youtu.be/kiMvDNG6r0w
***************************************************
INSTAGRAM –
https://www.Instagram.com/pawansoni85_
FACEBOOK – https://www.facebook.com/sonikitchens
========================================
INGREDIENTS :-
1. Cow Milk – 3 cup, 800 ml
2. Vineger – 2 Tbs
3. cornflour – 1 Tbs
4. water – 1 cup, 250 ml
5. Suger – 2 cup, 500 g
6. water – 1 cup , 250 ml
7. kewda water – 1 TBS
8. water –
9. coconut powder
#rasgulla #sonikitchen #rasgulle #rasgullarecipe #howtomake
========================================
aj hum banayenge rasgulla recipe. rasgulla video, halwai jaisa rasgulla. how to make, sponge. rasgulla recipe, Sony kitchen, rasgulla by kabita, easy rasgulla recipe, best rasgulla recipe, bengali rasgulla recipe. indian sweets recipes, asgulla. agr apko hamari video achhi lgi h to subscribe jrur kre.
दोस्तों आज की वीडियो में हम बनाएंगे हलवाई जैसे बेहतरीन रसगुल्ले वह भी घर में और बहुत ही आसानी से इससे आसान तरीका मैंने आज तक कभी भी शेयर नहीं किया है यह जो वीडियो है बहुत ही स्पेशल है इसमें बहुत सारे पॉइंट्स को मैंने कवर किया है अगर आप यह सबसे आसान तरीका सीखना चाहते हैं तो वीडियो को लास्ट तक देखते रहिए हमारे चैनल पे नए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए वीडियो को लाइक कर दीजिए चलिए फिर स्टार्ट करते हैं हेलो गाइ मैं हूं शेफ पवन आप सभी का सुनी किचन में स्वागत है रसगुल्ले बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक कढ़ाई में दो चम्मच पानी डालना है और उसके बाद हमें यहां पे दूध डालना है दूध मैंने यहां पे लिया है काउ मिल्क मतलब कि जो गाय का दूध होता है वो लिया है यहां पे 1 लीटर से थोड़ा सा कम है मतलब कि 800 एए दूध हमने लिया है तीन कप अगर कप से बताऊं तो ती कप दूध है ये अब इसको हमें क्या करना है एक बार उबालना है लेकिन अगर ये दूध पहले से उबला हुआ है तो फिर इसको उबालने की जरूरत नहीं है मतलब कि थोड़ा सा इसको गर्म कर लें बस इतना कि आपका जो फिंगर है आप इसके अंदर इजली डाल सकें बस इतना गर्म कर लीजिए उसके बाद आपको इसे बहुत ज्यादा गर्म करने की या बहुत ज्यादा इसको उबालने की जरूरत नहीं है अगर ये पहले से उबला हुआ है तो नहीं उबला हुआ है पहले से तो एक बार अच्छे से उबाल लें तो हमारा दूध पहले से उबला हुआ है इसलिए हम इसको अब डायरेक्टली फाड़े फाड़ने के लिए आप कोई भी विनेगर या फिर इस तरह का पनीर मसाला आप यूज कर सकते हैं या फिर नींबू का रस भी ले सकते हैं अगर आपके पास नहीं है तो आप नींबू का रस ही काम चला सकते हैं मैंने यहां पे दो चम्मच ये पनीर मसाला एक कप में डाला है हलवाई यही यूज करते हैं इसलिए मैं यहां पे कर रहा हूं उसके बाद हम क्या करेंगे एक कप इसके अंदर पानी डाल देंगे मतलब कि दूध को झटका नहीं लगेगा एक ही बार में जब इसको हम डालेंगे तो पानी मिक्स करके डालना होता है ऐसे ही आप नींबू का रस भी ले रहे हैं तो उसमें भी पानी मिला लें ये देखिए इस तरह से हम पहले थोड़ा-थोड़ा करके इस दूध में डालेंगे और उसके बाद दूध को चलाएंगे अगर ये दूध नहीं फटा तो फिर हम और डालेंगे अगर ये फट गया तो और डालने की जरूरत नहीं है ये देखिए थोड़ा सा और डाल देते हैं ताकि अच्छे से दूध फट जाए मैंने यहां पे डाल दिया लेकिन जो थोड़ा बहुत बच जाता है विनेगर वाला पानी आप इसको स्टोर करके रख सकते हो बाद में आप इसे यूज कर सकते हो पनीर वगैरह बनाने के लिए तो यह देखिए अब ये बिल्कुल अच्छे से फट चुका है अब हम क्या करेंगे इसे दो-तीन मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देना है दो-तीन मिनट इसको ऐसे छोड़ देंगे तो ये जो पानी है ये बिल्कुल सेपरेट हो जाएगा और जो छैना है वो बिल्कुल अच्छे से फट जाएगा मतलब कि बिल्कुल अच्छे से फटा हुआ रहेगा अब हम इसको एक कपड़े में कोई भी आप मलमल का कपड़ा यूज कर सकते हैं कोई घर का दुपट्टा वगैरह यूज कर सकते हैं उसमें आपने इसको डाल देना है और उसके बाद इसको ऊपर से पानी डाल के थोड़ा सा वॉश कर लेना है अगर आपने विनेगर या फिर नींबू का रस यूज़ किया है तो मैंने यहां पे पनीर मसाला यूज़ किया तो इसमें ये सब करने की जरूरत नहीं होती है उसके बाद हम हाथों से दबा के इसका जो एक्स्ट्रा पानी है वो हम सब निकाल देंगे मतलब कि ज्यादा से ज्यादा पानी निकाल देंगे थोड़ा सा मॉइश्चर जो है वो इसके अंदर हम रहने देंगे मतलब कि थोड़ा पानी रहने देंगे बाकी हम निकाल देंगे उसके बाद एक थाली में हम इस तरह से निकाल लेंगे कुछ लोगों की कंप्लेंट रहते हैं कि जो हमारा छैना है वोह कपड़े में चिपक जाता है बहुत ज्यादा चिपक इसलिए जाता है क्योंकि जो पनीर है वो अच्छे से फटा हुआ नहीं होता है जब अ अच्छे से फटा हुआ रहेगा तो कपड़े में नहीं चिपके इसको अच्छे से फाड़ने के बाद 2-3 मिनट या 5 मिनट के लिए रख दें ताकि अच्छे से पनीर फट जाए तो फिर कपड़े में नहीं चिपके अब इस एक थाली में हम डाल के इसको अच्छी तरह से अपने हाथों से मैश करेंगे ताकि ये बिल्कुल स्मूथ और मक्खन की तरह क्रीमी हो जाए अपने हाथों से बिल्कुल अच्छे से इसको रगड़ रगड़ के मैच करना है यह हाथ सेही काम होगा किसी भी चीज का यूज ना करें अब इसके अंदर हमें डालना है एक चम्मच यहां पे कोई भी चम्मच आप घर का यूज कर सकते हो एक चम्मच कॉर्नफ्लोर या फिर एक चम्मच आप मैदा डाल सकते हो दोनों में से कोई भी चीज आप एक चम्मच डालेंगे काम हो जाएगा अच्छे से हम इसको मिक्स करेंगे और उसके बाद ये बिल्कुल रेडी है इसके अंदर कोई भी बेकिंग सोडा नहीं कोई भी चीज नहीं डालना है बस जो कॉर्नफ्लोर है वो हमने सिर्फ बाइंडिंग के लिए डाला है लेकिन हम लोग वो भी नहीं डालते हैं क्योंकि बहुत सारे लोगों के कंप्लेंट आ रहे थे कि हमारे रसगुल्ले टूट जाते हैं फट जाते हैं चाशनी में जाने के बाद तो इसीलिए मैंने यहां पे कॉर्न फ्लर डालने को आपको बताया ताकि आपके जो रसगुल्ले हैं वो ना फटे अब हमें क्या करना है कि इसको मिक्स करने के बाद इस तरह से छोटे-छोटे से बॉल्स हमें बना लेने हैं आप यहां पे जो बड़े साइज का रसगुल्ला होता है वो भी बना सकते हो लेकिन क्या होता है कि हम ज्यादातर जो रसगुल्ले खाते हैं वो छोटे वाले ज्यादातर सेल होते हैं हमारी दुकान पे तो मैंने सोचा कि बिल्कुल मिनी वाले कैसे बनाने हैं वो मैं आपको बताऊं बिल्कुल मिनी रसगुल्ले बना रहे हैं तो इसका आपने बहुत ही छोटे-छोटे से बना के इस तरह से तोड़ लेने हैं मतलब इस तरह से ऐसे छोटे-छोटे टुकड़े तोड़ लेने हैं उसके बाद आपने इसको बिल्कुल इस तरह से क्लीन बॉल की तरह शेप दे देना है आपने क्लीन बॉल बनाना है बिल्कुल कोई भी क्रैक्स वगैरह नहीं होना चाहिए नहीं तो आपके जो रसगुल्ले हैं वो फट सकते हैं मैं यहां पे दो-दो करके बना रहा हूं आप एक-एक करके ही बनाएं हमारी तो प्रैक्टिस है हलवाई का काम करते-करते इसलिए मैं कर पा रहा हूं लेकिन आप लोग इस तरह से प्रैक्टिस कर सकते हो धीरे-धीरे करके आप पहले वन बाय वन करें अब इसको बिल्कुल क्लीन रखेंगे और बिल्कुल गोल रखेंगे और इसी तरह से हम सारे रेडी कर लेंगे अब ये रेडी होने के बाद इसको हमें पकाना है चाशनी चाहिए होगा जिसके लिए हमें इस तरह का कोई पतीला अगर आपके पास है कोई थोड़ा ज्यादा हाइट वाला तो हमें चाशनी कम बनानी पड़ेगी अगर आप कढ़ाई यूज करना चाहते हो कढ़ाई भी यूज कर सकते हो लेकिन उसमें फिर चीनी ज्यादा डालना पड़ेगा हम यहां पे क्या कर रहे हैं कि आधा किलो चीनी का यूज कर रहे हैं मतलब कि दो कप चीनी हम यहां पे डाल रहे हैं और एक कप हम इसके अंदर पानी डालेंगे मतलब कि जितना चीनी आप डालेंगे उसका हाफ आपने पानी डालना है वैसे हलवाई चाशनी ज्यादा बनाते हैं ज्यादा चाशनी होती है तो आपके जो रसगुल्ले हैं वो टूटेंगे नहीं फटें नहीं और बिल्कुल गोल बनेंगे मतलब कि शेप उनका बिगड़ेगा नहीं तो ज्यादा चाशनी होने का ये फायदा है तब जब चाशनी उबल जाए तब एक पीस सबसे पहले हम इसके अंदर डालेंगे सारे पीसेज हम नहीं डालेंगे एक पीस डालेंगे 1 मिनट तक उबलने देंगे और 1 मिनट के बाद इस तरह से हम उठा के इसको चेक करके देखेंगे अगर यह बिल्कुल सही है कोई भी इसमें प्रॉब्लम नहीं आई कोई क्रैक नहीं हुआ या फिर यह बिल्कुल फटा नहीं तो इसका मतलब हम बाकी के सारे भी इसके अंदर डाल सकते हैं तो बस अब ये रेडी है तो हम बाकी के सारे डाल देंगे अब हम क्या करेंगे इसमें जो बाकी के सारे रसगुल्ले थे वो हम डाल के इसको हम थोड़ी देर के लिए चाहे तो कवर करके बना सकते हैं चाहे तो इसको ओपन रख सकते हैं हलवाई दोनों तरीके से बनाते हैं कवर करके भी बनाते हैं और ओपन करके भी बनाते हैं जब कढ़ाई में बनाते हैं तो कवर नहीं करते लेकिन जब भगोड़ में या पतीले में बनाते हैं तो उसको कवर करते हैं तो आप चाहो तो इसको कवर कर सकते हो लेकिन ये देखिए गैस का फ्लेम आपने इतना रखना है कई लोग पूछते हैं कमेंट करके कि जो गैस का फ्लेम है वो कितना रखना है तो मैं बता दूं कि बस चाशनी इस तरह से उबल नहीं चाहिए बस चाशनी उबलते रहनी चाहिए आप चाहे मीडियम पे रखो चाहे हाई पे रखो चाहे लो पे रखो बस बस चाशनी उबल के बाहर ना गिरे और उबलते रहे चाशनी इस तरह से रहे तो 5 मिनट के लिए ऐसे ही कवर कर देना है और 5 मिनट के बाद थोड़ा सा इसको ऐसे चेक करेंगे हल्का सा खोल के ये देखिए 5 मिनट में ये काफी अच्छे से फूल जाते हैं और ये इस तरह से ऊपर की तरफ रहेंगे आप ये चीज नोटिस करना कि ये सारे रसगुल्ले अभी ऊपर की तरफ तैर रहे हैं मतलब कि ऊपर है फ्लोट कर रहे हैं नीचे की तरफ नहीं जा रहे तो इसका मतलब है कि ये बिल्कुल कच्चे हैं अब टोटल 10 मिनट हम इसको उबलने देंगे मतलब पांच पहले पांच अब उबलने देंगे तो टोटल 10 मिनट मिनट हो चुके हैं पूरे 10 मिनट के बाद अब हम इसके अंदर पानी डालेंगे क्योंकि पानी इसलिए डाला जाता है क्योंकि चाशनी 10 मिनट से उबल रही है तो इसका मतलब है काफी ज्यादा गाड़ी हो गई होगी चाशनी उबल उबल के तो इसलिए इस तरह से पानी डालना है और इसको इस तरह से घुमाना है और आप अभी भी देख रहे होंगे कि जो रसगुल्ले हैं ये सारे ऊपर की तरफ तैर रहे हैं तो जब तक ये ऊपर की तरफ तैर तब तक ये बिल्कुल कच्चे हैं गैस बंद करने की गलती मत करना तो यहां पे हमने पानी डाल दिया है अब इनको जैसे-जैसे पानी मिलेगा ना ये क्या होगा कि जो रसगुल्ले हैं वो एक्सपेंड होंगे मतलब अंदर से फूले गे बिल्कुल अच्छे से और जो चाशनी है वह गाड़ी होने की वजह से अंदर तक चाशनी नहीं जा पा रही है तो वो अंदर तक जा पाएगी चाशनी चाशनी पतली हो जाएगी थोड़ा सा तो अंदर तक चाशनी जाएगी तो इससे क्या होगा कि रसगुल्ले अच्छे से पक अब ये देखिए इस तरह से जब हम इसको चेक करेंगे तो ये रसगुल्ला ऊपर की तरफ तैर रहा है जैसे हम प्लास्टिक की गेंद को या प्लास्टिक की बॉल को हम पानी के ऊपर रख दें तो वो अंदर कहां डूबता है वो जल्दी डूबता नहीं है ना तो वो जब उसके अंदर पानी घुस जाएगा तब तब वो डूबेगा तो रसगुल्ला भी ऐसे ही है जब इसके अंदर तक बिल्कुल पानी घुस जाएगा अंदर तक चाशनी भर जाएगी तब ये चाशनी के नीचे डूबेंगे ऐसे ही दो-दो मिनट के बाद आपने इस तरह से थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते रहना है मतलब कि पहले तो 10 मिनट कुछ नहीं डालना उसके बाद दो-दो मिनट के बाद आपने तीन से चार बार पानी डालना है टोटल आपने इसको 20 मिनट तक उबालना है और इस तरह से पानी डालते हुए घुमाते भी रहना है दो दो तीन-तीन मिनट के बाद ऐसा कर करते रहना है अब उसके बाद जब लास्ट में आप देखेंगे इस तरह से ये देखिए अब ये रसगुल्ले जो है ये ऊपर की तरफ नहीं दिखाई दे रहे मतलब कि ये जो रसगुल्ले हैं उनका वेट बढ़ता जा रहा है और वह नीचे जा रहे हैं मतलब कि जैसे-जैसे पकते जा रहे हैं इनका वेट बढ़ रहा है और ये नीचे की तरफ जा रहे हैं मतलब कि जैसे-जैसे इनको पानी मिल रहा है तो ये अंदर पानी को सोक रहे हैं और इनका वेट बढ़ता जा रहा है तो बस जैसे-जैसे इनका वेट बढ़ता जाएगा ये बिल्कुल रेडी हो जाएंगे अभी हम लास्ट में इसमें पानी डालेंगे क्योंकि ये देखिए अब ये ऑलमोस्ट रसगुल्ले जो हैं ये पक चुके हैं तो मैं इसमें और पानी डाल रहा हूं लास्ट में दो-तीन बार कड़छ भर के इसके अंदर पानी डालना होता है ताकि ये बिल्कुल अच्छे से चाशनी के नीचे डूब जाए अभी ये देखिए कि ये जो रसगुल्ला है ये अब चाशनी के नीचे डूबना स्टार्ट हो गया है बिल्कुल थोड़ा सा पार्ट इसका ऊपर की तरफ तैर रहा है मतलब कि बिल्कुल थोड़ा सा ऊपर इसके दिखाई दे रहा है ये भी चाशनी के नीचे बिल्कुल अच्छे से डूब जाएगा लेकिन इस टाइम पे ये बिल्कुल पक चुके हैं जब थोड़ा सा पार्ट इसका ऊपर की तरफ तैरता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब है ये पक गया है इसमें थोड़ा सा और पानी डाले मतलब कि लास्ट में अब ऑलमोस्ट ये पकी है तो गैस को हमें बंद करना है तो तीन से चार कड़छ भर के हमें इस तरह से पानी डाल देना है उसके बाद गैस को कर देना है बंद अब ये बिल्कुल रेडी है तो अब हम गैस को कर देंगे बंद और ये देखिए सारे रसगुल्ले जो हैं वो पानी के नीचे यानी कि चाशनी के नीचे ये डूबे हुए हैं थोड़ा मैंने पानी और इसके अंदर डाल दिया है जैसे-जैसे इनको पानी मिलता जा रहा है ये चाशनी के नीचे डूबते जा रहे हैं ये देखिए अब मैं आपको एक बार और इसका जो रिजल्ट है पके हैं या नहीं वो मैं चेक करा देता हूं ये देखिए जब हम इसको इस तरह से उठा रहे हैं तो ये चाशनी के नीचे बिल्कुल डूब चुके हैं ये देखिए इस तरह से जब डूबे हुए रहे मैंने यहां पे इस टाइम पे वीडियो इसलिए इतना ज्यादा लंबा किया क्योंकि बहुत सारे लोगों को इसको पकाने में ही बहुत ज्यादा प्रॉब्लम आती है कि पकाया सही से नहीं जाता रसगुल्ले को और फिर वो कच्चे रह जाते हैं फिर उसके अंदर गुठली रह जाती है अब इसके अंदर हम थोड़ा सा केवड़ा वाटर या फ्लेवर के लिए कोई रोज वाटर यहां पे डाल देंगे अब ये बिल्कुल रेडी है तो टोटल 20 मिनट या 25 मिनट का टाइम लगता है छोटे वाले रसगुल्ले को थोड़ा जो बड़े वाले रस गुल्ले होते हैं उनको थोड़ा आधा घंटा या 40 मिनट भी लग जाता है पकते पकते उसको अब ये देखिए बिल्कुल रेडी है अब हमने गैस बिल्कुल बंद कर रखा है अब ठंडा होने के लिए इसको हम रख देंगे बिल्कुल एक घंटे के बाद जब बिल्कुल रूम टेंपरेचर पे आ जाए तब हम इसको निकालेंगे ये देखिए बिल्कुल ये ठंडा हो चुका है अब इसको हम निकाल सकते हैं अब इसको हम खा सकते हैं अब ये ना तो सिकुड़ बहुत सारे लोगों को प्रॉब्लम था ना आपने कमेंट भी किया था कि हमारे रसगुल्ले सिकुड़ जाते हैं मतलब कि छोटे हो जाते हैं बाद में निकालने के बाद लेकिन अभी भी आप देख सकते हो कि ये व वैसे के वैसे ही है तो ये हमने निकाल लिया है अभी यह बिल्कुल परफेक्ट है और इसके अंदर तक चाशनी भरी हुई है और इसके अंदर कोई गुठली या कोई गांठ नहीं होगी मैं आपको कट करके भी दिखा देता हूं अगर इसके अंदर कोई गुठली हुई तो इसका मतलब है कि रसगुल्ले कच्चे हैं अगर रसगुल्ले कच्चे नहीं है तो इसके अंदर कोई गुठली नहीं होगी बिल्कुल जाली जैसा बना हुआ रहेगा और बिल्कुल इस तरह से चाशनी भरी हुई रहेगी यह देखिए बिल्कुल परफेक्ट है तो ये हलवाई वाला तरीका है जो मैंने आपको बताया है और बिल्कुल आसानी से आप सेे घर पे बना सकते हो 1 लीटर आ2 लीटर दूध के साथ तो जैसे भी आपको अच्छा लगे वैसे आप बना सकते हो घर पे बनाई हुई चीजें ज्यादा टेस्टी होती है और ज्यादा हेल्दी भी होती है क्योंकि हमें पता होता है कि हम क्या-क्या डाल रहे हैं अब उसके बाद इसके ऊपर थोड़ा सा डेसिकेटेड वाला कोकोनट पाउडर छिड़क देंगे और अब ये बिल्कुल खाने के लिए रेडी है आप इसको एंजॉय करें और इसे एक महीने तक आप फ्रिज में रख के खा सकते हैं कैसी लगी दोस्तों ये वीडियो कमेंट करके जरूर बताइए ऐसी और भी वीडियोस अगर आप देखना चाहते हैं तो हमारे इस चैनल को सब्सक्राइब करें बगल में नोटिफिकेशन बेल को ऑन करें और वीडियो को भी लाइक करें थैंक यू मिलते हैं नेक्स्ट

48 Comments
Ban Gaya bhai🎉
Nice
😊😊
Zabarrrrrrrrrrrrrrrrdast 👍👍👍👍🌹😊 From Pakistan 🇵🇰
🎉😢😢😅😅😊❤😊😅😮❤❤😂😊😮😂 11:11
रगुल्ले देख कर मुंह में पानी आ गया
Bhai maia.aa.gava❤❤❤❤❤🎉🎉🎉😊👍👍👍👍👉
Nice 🎉😢
Banane wali to nhi hu lekin fir bhi dekh rhi hu 😂me
Aapane bahut hi acche rasgulle banae Hain lagta hai abhi kha le
Thanks bhaiya
Maine banaya hai bhaiya theek Bane Hain bahut badhiya lag rahe hain
This is so sweet
Bahut achcha Laga
Bahut achchha h
Rasgulle bnane ki recipe thodi casual ni he😂
tasty mouth watering
Tasty😋
Rasagulla dekh ke kis kis ke muh Pani aa gya meri tarah😂
Me bhi
Super sa
Library me Beth ke ye dekh rha hu😂
Mene dar ke mare kadshi se nhi hlaya khi mere ralgulle tot na jaye😂😢
Very nice technique rasgulla banane ka
Mujhe lagra he ki nhi bnegi fhir bnake dekhungi
❤❤❤❤❤❤❤
Bhess ke dud se ban sakte hai sir ye rasgulle… please bataiye muje…😢
Ek dam mast😊😊😊😊❤❤❤
Agar dudh agar dudh nimbu ke ras ke milane ke bad bhi nahin phata to kya karenge
Check karte h bhaiya
Gulab jamun kaisay banate hai
Thank u so much
🤗🤗🤗
Mere Rasgulle to Tait hogaye h😢
Wow ❤😋😋
Sir rose water mtlb jo hum log gulab jal use krte h vo daal skte h
I am coking to best co
king
Verynice
ईस मे आरारोट लगता ह
Gulab ka Pani dalna jaruri hai
Bahut achha hai
Nice 👍
❤❤❤🎉🎉🎉
1kg कितना मैदा लगता है
Nice tips hain
Very nice thanks
Thanks for the help
Nice 😋
Vrey nice